पौष्टिक आहार, पढ़ाई और प्यार …बच्चों के लिए अनिवार्य रू शालिनी गुप्ता
कोडरमा। हम सबों को बाल अधिकार के बारे में समझने और उस अनुरूप कार्य की जरूरत है। वहीं देश के भविष्य यानि बच्चों के बारे में अभी से चिंता करना चाहिए। अच्छा वातावरण देने के साथ ही बच्चों को अच्छे भविष्य के लिए मार्गदर्शन देने की जरूरत है, पर शिक्षा के साथ ही बच्चों को पौष्टिक भोजन भी जरूरी है। शनिवार को बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर डोमचांच प्रखंड के पारहो स्थित मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित फूड न्यूट्रिशन किट वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद की प्रधान शालिनी गुप्ता ने उक्त बातें कहीं। कार्यक्रम में कुपोषित बच्चों के लिए न्यूट्रिशन किट का वितरण किया तो वहीं 750 कीट से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने रवाना किया। जिसमे पांच किलो चावल, एक किलो मसूर दाल, दो किलो चीनी, एक किलो सूजी, एक किलो चना, 50 ग्राम सोयाबीन, 5 सौ ग्राम पोषण पाउडर, सवा किलो दलिया, 250 ग्राम बादाम, 250 ग्राम काजू, एक किलो ग्राउंड नट, 250 ग्राम किशमिश, 5 सौ ग्राम मिल्क पाउडर, और बिस्किट सहित अन्य चीजें पर्याप्त मात्रा में तीन माह के लिए उपलब्ध थे। यह घूम घूम कर कुपोषित व जरूरतमन्दों के बीच फूड कीट उपलब्ध कराएगा। कोरोना काल के तीसरे लहर के पूर्व ही कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, इन्हें पौष्टिक आहार देकर कुपोष्णमुक्त किया जाना अत्यंत अनिवार्य है ताकि कोरोना के तीसरे लहर के चपेट से बच सके। अपने संबोधन में जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने कहा कि हैंड इन हैंड इंडिया ने बाल मजदूरी के खिलाफ जिम्मेवारी ली है, यह सराहनीय प्रयास है। इलाके की बेहतरी और अच्छे भविष्य के लिए यह जरूरी है कि बच्चे स्वस्थ हों। उन्होंने उपस्थित लोगों से कोरोना को लेकर वैक्सिन जरूर लेने तथा अपने परिजनों को वैक्सिन दिलवाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक लोग टीका लें और कोविड नियमों का पालन करें। कार्यक्रम को स्थानीय मुखिया सिकंदर साव और सीता देवी ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिप प्रधान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता संजीव समीर, आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार तथा हैंड इन हैंड इंडिया कोडरमा के रवि रंजन, त्रिलोक कर्ण, रूपेश कुमार, सविता देवी, रुखसार, सविता, शबनम खातून, छात्रधारी, साबिर अंसारी, सुधीर, बसंत, कौशल्या, गायत्री आदि मौजूद थे।