LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

उत्तरी छोटानागपुर आयुक्त पहुंची गिरिडीह, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

  • उपायुक्त के साथ पालगंज में संचालित मॉडल एकलव्य आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
  • अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गिरिडीह। उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग प्रमंडलीय आयुक्त सुमन कैथरीन बुधवार को गिरिडीह पहुंची, जहां उन्होंने मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के साथ पीरटाड़ प्रखंड अंतर्गत पालगंज में संचालित नवनिर्मित मॉडल एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, क्लास रूम, पठन पाठन समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। मौके पर आयुक्त ने विद्यालय के बच्चों से मुलाकात कर उनके पठन-पाठन समेत अन्य जरुरी जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने किचन रूम, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था, शौचालय की सुविधा, विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था समेत अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में आयुक्त सुमन कैथरीन ने बताया कि पालगंज स्थित नवनिर्मित एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जहां पठन पाठन का कार्य आरंभ कर दिया गया है। कहा कि वर्तमान में 26 बच्चे नामांकित हैं, आगे भी नामांकन का कार्य प्रारंभ है। मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, उप निदेशक कल्याण, अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी, जिला कल्याण पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, पीरटांड़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी समेत संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons