LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

फंड की समस्या नहीं, बस गिरिडीह के व्रतियों को छठ घाटों में समस्या नहीं होः सुदिव्य कुमार सोनू

सदर विधायक के साथ उप नगर आयुक्त और झामुमो नेताओं ने निगम के छठ घाटों का लिया जायजा

अधिकांश घाटों में कम मजदूर देख विधायक ने जताई नाराजगी

गिरिडीहः
गिरिडीह नगर निगम के प्रमुख छठ घाटों का जायजा शनिवार को सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति ने लिया। विधायक और आयुक्त ने इसकी शुरुआत अरगाघाट छठ घाट से किया। इस दौरान झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो नेता अभय सिंह, सईद अख्तर, भाजपा नेता नवीन सिन्हा के अलावे मकतपुर छठ पूजा समिति के पदाधिकारी राकेश साव समेत कई मौजूद थे। अरगाघाट का निरीक्षण के दौरान विधायक ने नदी के कटाव का हाल देखा। साथ ही निगम द्वारा चलाएं जा रहे सफाई अभियान का जायजा लिया। मौके पर विधायक सोनू ने उप नगर आयुक्त से कटाव वाले स्थल पर मिट्टी-मोरम डालकर घाट को सुरक्षित करने का निर्देश दिया। साथ ही शहर के इस प्रमुख छठ घाट में निगम द्वारा लाईटिंग कराने का निर्देश दिया।
इसके बाद विधायक और उपनगर आयुक्त सिहोडीह छठ घाट पहुंचे। जहां पूजा के लिए घाट तैयार तो किए जा रहे थे। लेकिन सही तरीके से काम नहीं होते देख विधायक ने अतिरिक्त जेसीबी और मजदूर लगाकर घाट के जोखिम वाले स्थलों को बेहतर करने का निर्देश दिया। हालांकि शहर के शास्त्री नगर छठ घाट का हाल बेहतर था। इस पर विधायक सोनू ने भी संतुष्टि जताई। साथ ही शास्त्री नगर छठ घाट में भी विधायक ने लाईट लगाने का सुझाव दिया। जिसे त्योहार के वक्त श्रद्धालुओं को छठ घाट तक पहुंचने में परेशानी नहीं रहे। इस बीच विधायक पचंबा के बुढ़वा अहार छठ घाट पहुंचे। पचंबा के इस इकलौते छठ घाट में समस्याओं को अधिक देख विधायक नाराज दिखें। मौके पर विधायक ने उप नगर आयुक्त को बुढ़वा अहार तालाब के चारों तरफ अतिरिक्त मजदूर लगाकर काम करने का सुझाव दिया। वैसे तालाब तक पहुंच पथ की स्थिति खराब दिखने के बाद पहुंच पथ को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
जबकि शहर के शिवशक्ति छठ घाट, दीनदयाल छठ घाट पर चल रहे काम को लेकर विधायक सोनू ने सफाई कार्य को ग्रांउड लेबल पर करने का निर्देश दिया। विधायक ने नदी में मौजूद गंदगी और कूड़े के ढेर को सही तरीके से हटाकर डिस्पोजल करने का निर्देश दिया। वैसे निगम के कुछ छठ घाटों में अधिक सफाई कर्मी थे, तो कई छठ घाटों में पांच सेे छह मजदूर ही सफाई कार्य में लगे थे। इसे लेकर विधायक गंभीर दिखें। और हर छठ घाटों में अतिरिक्त मजदूर और लाईट लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि फंड की कोई समस्या नहीं होगी। सिर्फ छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना में परेशानी नहीं होना चाहिए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons