वृक्षारोपण के साथ लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन के नये सत्र की हुई शुरुआत
- लायन संजय भूदोलिया के फैक्ट्री कैंपस में लगाये गये कई वृक्ष
गिरिडीह। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन के द्वारा शुक्रवार को लायनेस्टिक ईयर 22-23 की शुरुआत वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ की गई। यह कार्यक्रम लायन संजय भूदोलिया के फैक्ट्री कैंपस में किया गया। इस क्रम में क्लब के सदस्यों ने दर्जनाधिक अशोक वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया।इस दौरान क्लब के सदस्यों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को वृक्षारोपण करने का भी अहवान किया।
मौके पर अध्यक्ष लायन अशोक बगड़िया, सचिव लायन संजय इंगाइच, कोषाध्यक्ष लायन अमित जलान एवं इनके अलावा वरिष्ठ सदस्य लायन रतन गुप्ता, लायन संजय भूदोलिया, लायन परवीन बगड़िया, लायन निर्मल सलामपुरिया, लायन राजेश छपरिया, लायन गोपाल बगड़िया, लायन संजय बगड़िया, अशोक जैन, अनिल अग्रवाल, डॉक्टर लायन आनंद कुमार, लायन संजय जैन एवं एनवायरमेंट चेयर पर्सन लायन सुनील मोदी उपस्थित थे।
Please follow and like us: