LatestNewsझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

दुमका विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी लुइस मरांडी ने भरा पर्चा

नामांकन के दौरान बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश समेत कई नेता थे मौजूद
2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन से 13,188 मत हारी थी लुइस मरांडी

रांची। दुमका विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार को एनडीए प्रत्याशी के तौर पर भाजपा नेता लुइस मरांडी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। उन्होंने एक सेट में नामांकन का पर्चा भरा है। लुइस मरांडी के नामांकन के दौरान भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के अलावे पार्टी के अन्य नेताओं के साथ साथ जदयू, लोजपा व आजसू के कार्यकर्ता मौजूद थे।

हेमंत सोरेन के सीट छोड़ने से खाली हुई दुमका सीट

विदित हो कि 2019 में दुमका विधानसभा चुनाव में लुइस मरांडी को हेमंत सोरेन ने 13,188 वोट के अंतर से हरा दिया था। हेमंत बरहेट से भी चुनाव लड़े थे और जीते थे। दो जगहों से जीतने के बाद हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट छोड़ दिया था। जिसके वजह से दुमका में उपचुनाव हो रहे हैं।

रघुवर सरकार में मंत्री के अलावे महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंत्री रह चुकी हैं लुइस मरांडी

दुमका विधानसभा से चुनावी मैदान में खड़ी लुइस मरांडी रघुवर सरकार मंे मंत्री रह चुकी है। इससे पहले वो भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अलावा वे झारखंड महिला कमीशन की मेंबर भी रह चुकी हैं। जब राजनाथ सिंह 2012 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तब लुइस भाजपा की राष्ट्रीय सचिव थीं। मिशन द्वारा संचालित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की मैट्रिक की परीक्षा में उर्त्तीण हो दुमका स्थित महिला कॉलेज से इंटर किया। वर्ष 1985 में ब्रेन्चूस किस्कू के साथ शादी हुई जिन्होंने आगे की पढ़ाई के लिये लुइस को प्रेरित किया। लुइस पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर 2008 में सिद्धो-कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय सहायक प्राध्यापक के पद नियुक्त हुईं। 1998-99 में भाजपा में शामिल हो गयीं। वर्ष 2009 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हराकर दुमका में 37 साल बाद गैर-झामुमो पार्टी का झंडा लहराया व राज्य की समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास मंत्री बनीं थीं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons