LatestNewsगिरिडीहराँची

माइका के अवैध खदान में इस्तेमाल के लिए खदान संचालक पूना ने तिसरी के बुधन राय के घर रखा था दो पेटी विष्फोटक

गिरिडीहः
गृहस्वामी बुधन राय को पैसे देकर विष्फोटक रखने वाले मुख्य आरोपी और अवैध माइका खदान संचालक पूना महतो उर्फ पूना यादव को गिरिडीह के तिसरी थाना पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही। जबकि गृहस्वामी बुधन राय को तिसरी पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। वहीं अब पूना यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूना यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कहां से की। इसका खुलासा तो नहीं हो पाया। लेकिन गिरफ्तारी के बाद देर शाम को प्रेसवार्ता कर एसपी अमित रेणु, डीएसपी संतोष मिश्रा और थाना प्रभारी पिक्कू प्रसाद ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूना यादव गांवा वन प्रक्षेत्र में माइका का अवैध खदान चलाता है। और इन खदानों से माइका के उत्खन्न के लिए ही पूना विष्फोटक का इस्तेमाल करता था। पुलिस अधिकारियों की मानें तो करीब 15 दिन पहले पूना यादव ने बुधन राय को दो पेटी गुल्ला टोपी विष्फोटक रखने के लिए भारी रकम का भुगतान किया था। लेकिन विष्फोटक रखने के लिए पूना ने बुधन को कितने पैसे दिए। इसका खुलासा करने से पुलिस ने इंकार किया है। पुलिस अब भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। संभवत, पूना यादव को तिसरी पुलिस जल्द रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। वैसे गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पूना यादव ने यह भी खुलासा किया है कि बुधन भी पहले उसके साथ माइका के अवैध खदान चलाने में शामिल था। लेकिन कुछ दिनों पहले बुधन ने यह काम छोड़ दिया था। माइका के अवैध खदान से उत्खन्न करने मंे पूना का साथ छोड़ने के बाद ही पूना ने बुधन राय को पैसे का लालच देकर उसके घर में दो पेटी विष्फोटक रखा था। जो बुधन राय के घर भयानक विष्फोट हुआ। जिसमें बुधन राय के घर की दो महिलाओं समेत उसके दो मासूम पोतों की जान चली गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons