LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के गांधी स्टील फैक्ट्री में फर्निश ब्लास्ट होने से एक मजदूर गंभीर रुप से झुलसा

गिरिडीहः
फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा नियमों की अनदेखी और लापरवाही के कारण एक मजदूर की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मजदूर छेदी प्रसाद यादव फिलहाल शहर के नवजीवन नर्सिंग होम में इलाजरत है। इलाजरत मजदूर छेदी यादव का आरोप है कि वो गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र महतोडीह के समीप गांधी स्टील फैक्ट्री में करीब पांच साल से काम कर रहा है। इसी क्रम में बीतें मंगलवार को कारखाने से छुट्टी होने के बाद फैक्ट्री सुपरवाईजर अनिल शर्मा उसे उसके गांडेय स्थित डहुआटांड गांव स्थित घर से दुबारा ड्यूटी कराने के नाम पर ले गया। जहां उसे कुछ मजदूरों के साथ फैक्ट्री के फर्निश ब्लास्ट में काम के लिए भेजा गया। इसी दौरान फर्निश ब्लास्ट का एक हिस्सा तेज धमाके से साथ फट गया। जिसके चपेट में छेदी आ गया। इसे छेदी यादव का पूरा शरीर गंभीर रुप से झुलस गया। लेकिन फैक्ट्री मालिक लक्की सिंह समेत उसके पार्टनरों ने उसका इलाज कराने के बजाय उसे अजीडीह स्थित दूध डेयरी प्लांट के समीप बीच रास्ते में जख्मी अवस्था में छोड़ दिया। इधर छेदी यादव के भाई पप्पू यादव का भी आरोप है कि उसके भाई को बेहद खराब हालत में रास्ते में छोड़ा गया। इस दौरान उधर से गुजर रहे एक ग्रामीण ने छेदी को देखा तो उसे पहचानने के साथ अजीडीह में रहने वाले उसके रिश्तेदारांे को मामले की जानकारी दिया। रिश्तेदारों के सहयोग से पप्पू ने अपने भाई छेदी को देर रात शहर नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसके भाई का इलाज चल रहा है। लेकिन स्थिति नाजुज बनी हुई है। बताते चले कि इसी गांधी स्टील फैक्ट्री में दो दिन पहले उड़ीसा पुलिस ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर चोरी के इंगोर्ड जब्त किए थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons