LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

ओपेनकाॅस्ट में होमगार्ड जवान की हत्या

गिरिडीह। सीसीएल के ओपेनकाॅस्ट खदान में एक 50 वर्षीय होमगार्ड जवान की धारदार हथियार से हत्या कर दिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतक जवान पचंबा थाना क्षेत्र के पीडांटांड पंचायत के मगहीटोला निवासी पंचानन महतो बताया जा रहा है।

अज्ञात बाईक सवार जवान को घर के बाहर छोड़ हुए फरार

बताया जाता है कि मृतक जवान की डयुटी खदान में थी। रोज की तरह बुधवार की दोपहर को भी वह खदान चला गया था। देर शाम में दो अज्ञात बाईक सवार जवान को घायल अवस्था में उसके घर के बाहर छोड़कर भाग गया। इसकी जानकारी मिलते ही मृतक का पुत्र गोबिंद वर्मा पिता को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक के पुत्र गोबिंद वर्मा ने बताया कि पड़ोसियों ने दो लोगों को उसके पिता को घर के बाहर छोड़कर भागते देखा। जिसके बाद उसे सूचना दी गई। बताया कि हमलावरों ने उसके पिता के शरीर के हर हिस्से पर धारदार हथियार से वार किया है। फिलहाल मृतक की बाईक खदान में ही होने की बात बताई जा रही है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है।  

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons