LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बरसात के मौसम में शहरी क्षेत्र में पेयजलपूर्ति करने में असमर्थ है नगर निगम: राजेश सिन्हा

  • सभी वार्ड में जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही सांकेतिक प्रदर्शन करेगा माले

गिरिडीह। बरसात के मौसम में भी शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति करने में नगर निगम असमर्थ है। इस मामले को लेकर माले 36 वार्ड के लोगों को न सिर्फ निगम के कार्यशैली को लेकर जागरूक करेगी बल्कि नगर निगम के सामने सांकेतिक उग्र प्रदर्शन करेगा। उक्त बातें माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा। कहा कि भाजपा सरकार के जैसा जेएमएम के सरकार के समय में भी शहरी क्षेत्र में पेयजल की समस्या बरकरार है। नगर निगम पर सुबह शाम पानी देने की जिम्मेवारी है, लेकिन एक टाईम भी सही तरीके से पानी नहीं मिलता है। कहा कि सरकार के प्रतिनिधि दावा तो करते है खंडोली जाते भी है किंतु समस्या जस के जस बनी हुई है। कहा कि नगर निगम यदि पेयजल या सफाई की सुविधा जनता को सही तरीके से अन्यथा निगम को बंद कर देना चाहिए। कहा कि नगर निगम में सिर्फ लूट मची हुई है। अधिकारी से लेकर सरकार तक सिर्फ जनता को लूटने का काम कर रहे है। कहा कि निगम कर्मियों ने कार्यशैली मे ंसुधार नही लाया तो माले उग्र प्रदर्शन को बाध्य होगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons