पत्थरबाजों से निपटने के लिए गिरिडीह पुलिस ने किया मॉर्कड्रील
- साइबर डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में जवानों को दिया गया प्रशिक्षण
गिरिडीह। रांची में हुए हिंसा के बाद अब गिरिडीह पुलिस भी चौकसी बरत रही है। हर संवेदनशील स्थानों पर नजर रखा जा रहा है। वहीं उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के लिए ही रविवार को न्यू पुलिस लाइन में मॉर्क ड्रिल किया गया। मॉर्कड्रील हुआ तो पुलिस जवानों को ही उपद्रवी बनाया गया था। वहीं दूसरी तरफ पुलिस जवानों को पूरे साजो सामान के साथ मोर्चे पर उतारा गया।

मॉर्कड्रील साइबर डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में किया गया। जबकि पत्थरबाजों के लेकर पुलिस जवानों को निर्देश सार्जेंट मेजर राकेश रंजन दे रहे थे। इस दौरान पत्थरबाजों ने टायर जलाकर प्रदर्शन शुरू किया, तो पत्थरबाजी भी शुरू कर दिया। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और एक एक पत्थरबाजों को खदेड़ना शुरू किया। मौके पर आशु गैस के गोले छोड़े गए। साथ ही भीड़ को तीतर बितर करने के लिए आशु गैस भी छोड़ा गया। पूरे मॉर्क ड्रिल के दौरान अग्नि शमन की गाड़ी को भी पानी की बौछार करने के लिए तैयार रखा गया था।




