LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

महंगाई के खिलाफ माकपा ने किया विरोध प्रदर्शन, लगाए नारे

कोडरमा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा महंगाई के खिलाफ शनिवार को कोडरमा में विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन की शुरूआत दुर्गा मंडप से जुलूस निकालकर किया गया। यह जुलूस कोडरमा बाजार का भ्रमण करते हुए झंडा चैक पहुंचा नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने रोको महंगी बाँधो दाम, नहीं तो होगा चक्का जाम ,डीजल पेट्रोल गैस का दाम मे बढ़ोतरी किसके हित में मोदी सरकार जवाब दो, पूंजीपतियों से यारी आम जनता से गद्दारी नहीं चलेगी आदि नारे लगाये। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता महेंद्र तुरी ने किया।

आम लोगों के जीवन को कष्टमय बनाने की हो रही शाजिश

सभा को सम्बोधित करते हुए माकपा के जिला सचिव असीम सरकार ने कहा कि जब पूरे दुनिया में कच्चा तेल का दाम घटा है, ऐसी स्थिति में भारत में तेल का दाम बढ़ाकर आम लोगों के जीवन को और कष्टमय बनाने की साजिश हो रही है। डीजल पेट्रोल का दाम बढ़ोतरी से बड़े पूंजीपतियों को और कमाने की छूट मिली हुई है। लॉकडाउन के दौरान जहां पर आम लोगों की जिंदगी तकलीफ में रही वहीं अनिल अंबानी और और अडानी जैसी बड़े पूंजीपतियों को अपना मुनाफा बढ़ाने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ पूरे माह जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है और संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा। जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहां कि यह सरकार निर्ममता के साथ महंगाई बढ़ाने वाली नीति अपनाये हुई है। डीजल पेट्रोल गैस का दाम बढ़ाकर आम लोगों के जीवन को संकट में ला दिया है।

ये थे मौजूद

सभा को रामचन्द्र दास ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में पार्वती देवी उर्मिला,फुलमति,सुदमिया ,शांति,बासुदेव साव,मोहन साव, दीपक सिंह, खादिम मियां, रफीक अंसारी, भोला तुरी,भिखी तुरी, हरेंद्र दास,गुड़िया देवी,यशोदा देवी, रीता देवी, रेखा देवी, कौशल्या देवी, कैलाश तुरी, गणेश तुरी, रघुनाथ दास ,फुलमतिया देवी सहित दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons