LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

सदर ब्लॉक में 12 नवंबर को भाजपाई राज्य सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

  • भाजपाईयों ने बैठक कर बनाई रणनीति

गिरिडीह। झारखंड के वर्तमान हेमंत सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में भाजपा के द्वारा आगामी 7 नवंबर से 13 नवंबर तक रोष पूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में 12 नवंबर को गिरिडीह प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। जिसे देखते हुए गुरुवार को नये परिसदन भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता में चार मंडल के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से सदर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश साव ने कहा कि झारखंड में जब से हेमंत सरकार बनी है तब से लगातार कानून व्यवस्था पूरी तरह से गिर चुकी है। इस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है और कोयला बालू पत्थर जमीन की खुलेआम लूट की जा रही है। कहा कि वर्तमान सरकार तुष्टीकरण करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल में होल्डिंग टैक्स की बढ़ोतरी कर देने से लोग तबाह है। जिसे देखते हुए इस सरकार के खिलाफ खुलकर आंदोलन करना है।

बैठक मंे पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, प्रभारी महापौर प्रकाश राम, दिनेश यादव सहित कई महिला नेत्री व भाजपा के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons