तिसरी व चंदोरी मंडल के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
- 30 मई से 30 जून तक चलने वाले जनसंर्पक अभियान को सफल बनाने को लेकर हुई चर्चा
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के पंचायत भवन में भाजपा के तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा और चंदोरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार, भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित ने कहा कि जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक हर पंचायत में जाकर सभी लोगों से मिलकर चर्चा की जायेगी और केन्द्र सरकार की योजनाएं जन जन तक पहुंचे इस हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा। साथ ही सभी पंचायतों में बुथ स्तर पर बैठक कर आम लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उसके समाधान पर पहल किया जायेगा।
बैठक में थाना संसद प्रतिनिधि सुनील साव, सुनील शर्मा, रामचंद्र यादव, दिनेश यादव, मोहन बरनवाल, विजय यादव, केडी यादव, विनय बरनवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।