LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

आदर्श उच्च विद्यालय लक्ष्मीपुर के प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

निष्क्रीय कोषाध्यक्ष के स्थान पर हुआ नए कोषाध्यक्ष का चयन

गिरिडीह। तिसरी प्रखण्ड के भण्डारी पंचायत स्थित आदर्श उच्च विद्यालय लक्ष्मीपुर में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बद्री राम ने की। बैठक में मुख्य रूप से निष्क्रिय कोषाध्यक्ष और सदस्य के स्थान पर नए सदस्यों को समिति में लाने हेतु विचार विमर्श किया गया। इस दौरान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बद्री राम ने कहा कि समिति के कोषाध्यक्ष वंशीधर विश्वकर्मा और सदस्य दसिया देवी प्रबंधन समिति की बैठक में उपस्थित नहीं होते हैं। जिसकी वजह से समिति के संचालन में परेशानी होती है। कहा कि जबतक कोषाध्यक्ष का चयन नही होगा तबतक विद्यालय के जर्जर भवन का मरम्मती में भी परेशानी होगी।

ब्रहमदेव राम कोषाध्यक्ष और गीता देवी सक्रिय सदस्य चयनित

विद्यालय प्रबंधन समिति की परेशानी को देखते हुए तत्काल समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से ब्रहमदेव राम को कोषाध्यक्ष और गीता देवी लक्ष्मीपुर को सक्रिय सदस्य के रूप में चयनित किया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव रामचन्द्र यादव, उपसचिव वंशीधर यादव, उपाध्यक्ष अर्जुन मोदी, संगठन मंत्री भीख नारायण मिस्त्री, सुरेश प्रसाद यादव, अशोक प्रियदर्शी समेत कई लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons