वार्ड सदस्य नकुल दयाल को मातृशोक
गिरिडीह। तिसरी प्रखण्ड के खिजुरी गांव के हरिजन टोला के वार्ड सदस्य नकुल दयाल की मां तेजनी देवी (70) की आकस्मिक मौत गुरुवार रात को हो गई। उनके निधन से परिजनों व आसपास के लोगों में शोक व्याप्त है। तेजनी देवी के निधन की सूचना मिलते ही हरिजन समाज के कई लोग उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान सभी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। वहीं उनके अंतिम संस्कार में कई लोग शमसान घाट में पहुंचे। गांव के संतोष सिंह,पिंटू गुप्ता ,छोटी दयाल, प्रयाग तुरी आदि कई लोगो ने आत्मा शांति के लिये इश्वर से प्रार्थना की।
Please follow and like us: