LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह नगर निगम के तीन ठेकेदार करा रहे थे सड़क निर्माण, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा, तो खिसके तीनों ठेकेदार

कोलडीहा में हंगामा कर रहे लोगों ने निगम के पदाधिकारियों पर लगाएं गंभीर आरोप

गिरिडीहः
शहर के कोलडीहा वाया कमलजोर चानक तक सड़क निर्माण को स्थानीय लोगों ने शनिवार को रुकवा दिया। गिरिडीह नगर निगम के नागरिक सुविधा मद की राशि एक करोड़ के लागत से सड़क निर्माण के काम को तीन ठेकेदार नरीज साहा, जीवन दास और महेन्द्र यादव करा रहे थे। लेकिन तीनों ठेकेदार सड़क निर्माण में कोई क्वालिटी नहीं रखे थे। तो शनिवार को स्थानीय लोगों में इस्तिखार असंारी, छोटू, इकराम शेरु, इम्तियाज अंसारी, इसराफिल और नियाज ने हंगामा करते हुए काम ही ठप करा दिया। स्थानीय लोगों के विरोध का समर्थन वैसे माले नेता राजेश सिन्हा ने भी किया। हंगामा कर रहे स्थानीय लोगों ने इस दौरान इस बात का भी शिकायत किया कि नगर निगम के अधिकारी कभी भी सड़क निर्माण के काम को देखने योजना स्थल तक नहीं पहुंचे। लिहाजा, तीनों ठेकेदार मनमाने तरीके से सड़क बना रहे है। हंगामा कर रहे लोगों ने मौके पर कुदाल और गैता से सड़क का खुदाई कर भी दिखाया कि कोलडीहा से लेकर कमलजोर तक निर्माणाधीन सड़क का निर्माण कितना घटिया तरीके से तीनों ठेकेदार कर रहे है। इस बीच स्थानीय लोगों का आक्रोश देखकर तीनों ठेकेदार वहां से खिसकने में ही अपनी भलाई समझी। जबकि स्थानीय लोग तीनों ठेकेदार से वार्ता करने के प्रयास में थे। लेकिन जब तीनों ठेकेदार वहां से खिसक गए। तो स्थानीय लोग और आक्रोशित हो गए। जबकि शनिवार दोपहर जब रोड निर्माण का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा था। इसी बीच मुहल्ले के कई लोग वहां जुटे, और रोडरोलर से सड़क के पिच तैयार करते देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों को आक्रोश फूटा।


हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि जितना दूर सड़क निर्माण होना है। उतनी दूरी में नाली से नीचे सड़क का निर्माण कर दिया गया है। इतना ही नही एक इंच के करीब सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसकी शिकायत तीनों ठेकेदारों से कई बार किया गया। लेकिन तीनों में से किसी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जबकि नगर निगम के अधिकारी भी कभी सड़क निर्माण का कार्य देखने नहीं पहुंचे। लिहाजा, मजबूर हो कर सड़क निर्माण के कार्य रुकवाया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons