LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

एसबीआई जमुआ के नजदीक प्रशासन ने चलाया मास्क जाँच अभियान

गिरिडीह। राज्य सरकार के सख्त निर्देश के बाद कोरोना संक्रमण के खिलाफ एक बार फिर प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला प्रशासन के आदेश पर जिले भर में मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को जमुआ कोवाड मुख्यमार्ग स्थित एसबीआई जमुआ शाखा के नजदीक भी जमुआ प्रशासन द्वारा मास्क जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान मास्क का प्रयोग नही करनेवालों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। मौके पर ग्रामीणों को समझाते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बिनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि सरकार के जारी निर्देशानुसार कोविड 19 के निर्धारित नियमो की जानकारी नागरिकों को है। प्राथमिकता के तहत धरातलीय अनुपालन करना अति आवश्यक है। जो बिना मास्क के पकड़े जायेंगे उनसे पाँच सौ रुपया बतौर जुर्माना वसूला जायेगा। कहा कि लोग मास्क जुर्माने से बचने के लिए नही बल्कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करना सुनिश्चित करें। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने राहगीरों को कहा कि कोरोना ने फिर से अपना पुराना स्वरूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रशासन आपके साथ है आप प्रशासन को साथ देकर कोरोना को मात दंे। मास्क जाँच अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons