LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में चला मास्क चेकिंग अभियान

स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पहने मास्क

कोडरमा। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदवारा संजय यादव के नेतृत्व में चंदवारा बाजार में मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क पहने लोगों को सख्त हिदायत दिया गया कि मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लगाया जायेगा। बिना मास्क पहने व सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन नही करने वालों पर जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील किये। जांच के क्रम में बिना मास्क पहने लोगों को मास्क भी दिये। मौके पर अंचल अधिकारी रामरतन वर्णवाल समेत अन्य मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons