बाॅर्डर की सुरक्षा में शहीद हुए गिरिडीह वीर शहीद सीताराम को गृह मंत्रालय ने वीरता के पुलिस पदक से किया सम्मानित
गिरिडीहः
गिरिडीह के पीरटांड प्रखंड के पालगंज निवासी और सीमा सुरक्षा बल के शहीद जवान सीता राम उपाध्याय को शहादत के तीन सालों बाद वीरता के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद सीताराम की पत्नी रेशमी उपाध्याय को अलंकरण समारोह के दौरान वीरता के पुलिस पदक से सम्मानित किया। समारोह में सीमा सुरक्षा बल के कई वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान समारोह में मौजूद थे।

बताते चले कि तीन साल पहले 2018 को 17 और 18 मई के मध्य रात्रि में जम्मू के 192 बटालियन में तैनात सीमा सुरक्षा बल के आरक्षी शहीद सीता राम उपाध्याय की तैनाती थी। इसी दौरान पाकिस्तान की और से सीज फायर का उल्लंघन कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दिया। जिसमें शहीद सीता राम उपाध्याय ने अपने बटालियन के साथ पाकिस्तान की और से किए गए फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए फायरिंग शुरु कर दिया। इसी जवाबी फायरिंग के दौरान दुश्मन देश पाकिस्तान की गोली के शिकार हुए शहीद सीता राम उपाध्याय को उनके शहादत के तीन सालों बाद दिल्ली के विज्ञान भवन में उनकी पत्नी को वीरता के पुलिस पद से सम्मानित किया गया। इधर शहीद को सम्मानित किए जाने से गिरिडीह सार्कभौम शाकद्धिपीय ब्राह्ण समाज ने सरकार को बधाई दी।