LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

विवाद के निबटारे के दौरान हुई मारपीट, दो लोग घायल

गिरिडीह। तिसरी प्रखण्ड अन्तर्गत लोकाई नयनपुर थाना क्षेत्र के बड़की लड़बेदवा गांव में रविवार को विवाद को सलटाने के लिए पंचायती का आयोजन किया गया था। पंचायती के दौरान ही दोनों पक्षों के लोग आपस में भीड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि जंगल मे गाय बकरी चराने एव जलावन हेतु जंगल से लकड़ी लाने को लेकर दो दिन पूर्व दो पक्षो में विवाद हुआ था। इसी विवाद के निबटारे के लिए पंचायती का आयोजन किया गया था। पंचायती में ही एक पक्ष के मुखबली निवासी मंगरा बास्के, चुड़कु मरांडी, सुखु मरांडी, दलुआ मरांडी, कदुआ हांसदा, बिसुन सोरेन समेत अन्य ने लाठी डंडा से पीटकर 35 वर्षीय महादेव सोरेन व 45 वर्षीय फगुनी हांसदा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए राजकीय अस्पताल तिसरी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया है। इस सम्बंध में लोकाई नयनपुर थाना प्रभारी सुरेश लिंडा ने कहा दोनो पक्ष के लोग घायल है। कहा कि घटना की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons