LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

दो सालों से फरार चल रहे डकैती कांड के अपराधी को गिरिडीह मुफ्फसिल पुलिस ने भेजा जेल

गिरिडीहः
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे डकैती कांड के आरोपी विवेक राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी विवेक राम उर्फ विक्की को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके बेंगाबाद स्थित घर से गिरफ्तार करने में सफलता पाया। बुधवार की अहले सुबह मिले सूचना के आधार पर पुलिस ने डकैती कांड के इस अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार किया। वहीं दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार अपराधी विवेक राम सिहोडीह के एक घर में साल 2018 हुए डकैती कांड का नामजद अभियुक्त था। दो साल पहले हुए घटना के बाद से फरार चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने इस अपराधी की पहचान सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से किया था। इसके बाद इस अपराधी के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद से विवेक राम उर्फ विक्की फरार हो गया था। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर इसकी गिरफ्तारी हुई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons