LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

जिले के तिसरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महारामनवमी पर्व

  • जय श्रीराम के जयकारे से गुंजा क्षेत्र, विधायक बाबूलाल मरांडी ने खेला अखाड़ा, दी बधाई
  • प्रशासनिक व पुलिस प्रशासन पूरी तरह दिखे मुस्तैद

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव और शौर्य व पराक्रम का पर्व रामनवमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही राम, सीता और लक्ष्मण जी की भव्य व आकर्षक झांकी भी निकाली गई। गुरुवार को तिसरी, चंदौरी, खिजूरी, भंडारी सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जय श्रीराम के जयकारे के साथ अखाड़ा निकाला गया।

इस दौरान सभी भक्तजनों को चंदन लगाकर हनुमान मंदिर से भगवान श्रीराम और बजरंगबली के भजनों से बजरंगी ध्वज थामे भक्तों की भीड़ जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए शौर्य का प्रदर्शन कर रहे थे। हर साल की भांति इस साल भी रामभक्तो का जोश और उत्साह सड़कों पर देखने लायक था। पारंपरिक अस्त्र शस्त्र व लाठी से खूब प्रदर्शन किया गया। खेल दिखाते हुए युवा खिलाड़ियों का जुनून देखने लायक था। तिसरी चंदौरी में धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने समिति के लोगां व ग्रामीणों को रामनवमी पर्व की बधाई दिए और लाठी का भी प्रदर्शन किए।

रामनवमी के अवसर पर बरनवाल नव युवक समिति के द्वारा शरबत का व्यवस्था की गई थी। रामनवमी पर्व को शांति पूर्वक सफल बनाने को लेकर इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार पूरे क्षेत्र में सुबह से ही पेट्रोलिंग करते दिखे। मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष किशोरी साव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल, भाजपा संसद प्रतिनिधि मनोज यादव, प्रेम अग्रवाल, यशवंत सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा, विजय मोदी, सुनील यादव, हरी साव, मंटू उपाध्याय, सूरज गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons