LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

समाहरणालय व पुलिस लाई सहित विभिन्न कार्यालयों में शान से लहराया तिरंगा

  • समाहरणालय में डीसी व पुलिस लाईन में एसपी ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को दी सलामी

गिरिडीह। गणतंत्र दिवस में झंडा मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के बाद पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय परिसर, पुलिस लाईन, एसडीएम कार्यालय, जिला परिषद, नगर निगम, सदर अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी शान से तिरंगा लहराया गया। समाहरणालय परिसर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने झंडोत्तोलन कर तिंरगे को सलामी दी। मौके पर उन्होंने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

पुलिस लाईन में एस अमित रेणु ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान परेड का भी निरीक्षण किया। मौके पर एसपी ने जवानों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया।

इधर सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम विशालदीप खलखो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में एसडीपीओ अनिल सिंह, जिला परिषद में जिप अध्यक्षा मुनिया देवी, नगर निगम प्रभारी महापौर प्रकाश राम, सदर अस्पताल में सिविल सर्जन एसपी मिश्रा, उत्पाद विभाग कार्यालय में उत्पाद अद्यीक्षक सुधीर कुमार, कर्मचारी संघ भवन में कर्मचारी नेता अशोक सिंह नयन ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons