LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

संविधान दिवस पर सरिया और तिसरी में किसान महासभा ने दिया धरना

गिरिडीहः
तिसरी के प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय किसान महासभा ने संविधान दिवस को लेकर धरना दिया। वैसे किसान महासभा की और से धरना सरिया प्रखंड मुख्यालय में भी दिया गया। धरने में सरिया किसान महासभा के नेता सुदामा राम, सोनू पांडेय, अमृत शर्मा, मुरली रविदास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर तिसरी प्रखंड कार्यालय में धरने पर बैठे किसान महासभा के मंटु राणा ने नेत्तृव किया। तो धरने में पूर्व विधायक राजकुमार यादव, मुन्ना राणा, बालेशवर यादव, मंटु शर्मा, सनाउल्लाह अंसारी, सिकेन्द्र बैशखियार, लालू राय, आलोक यादव, मनीष गोयल, अर्जुन यादव, विसुन सोरेन, कर्मवीर यादव समेत कई मौजूद थे।

वहीं धरने को लेकर किसान महासभा के नेताओं ने कहा कि एक साल बाद भी किसानों का धरना जारी है। तीनों कृषि बिलों के खिलाफ किसान महासभा का धरना था। और अब एमएसपी को कानून बनाने की मांग को लेकर धरना चल रहा है। जबकि ठंड का कहर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन मोदी सरकार किसानों की आवाज सुनने को तैयार नहीं। किसानहित में जिन कृषि बिलों की जरुरत नहीं थी। उस पर कानून बना दिया गया। और अब जिसकी जरुरत है। उसे लेकर मोदी सरकार गंभीर नहीं है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons