LatestNewsझारखण्ड

74 हजार करोड़ के बकाए की मांग को लेकर झामुमो ने पीएम का फूंका पुतला

गिरिडीह। केन्द्र में जीएसटी के बकाए 74 हजार करोड़ होने के बावजूद राज्य सरकार से डीवीसी की 14 सौ करोड की किस्त काटे जाने के विरोध में सोमवार को झामुमो ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। पार्टी जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में झामुमो कार्यकर्ता शहर के सदर प्रखण्ड मुख्यालय से प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए टाॅवर चैक पहुंचे और प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ता अपने हाथों में बकाए राशि को वापस करने की मांग लिखे तख्ते लिए थे।

राज्य सरकार का 74 हजार करोड़ बकाया है केन्द्र के पास

मौके पर मौजूद विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने रघुवर सरकार के द्वारा बकाया रखे गए डीवीसी की राशि को राज्य के खजाने से काटा है वह सरकार की दोहरी नीति को दर्शाती है। कहा कि डीवीसी के बकाया राशि का पहली किस्त 1400 करोड़ रुपया कोविड-19 के दौर में केन्द्र सरकार ने काटने का काम किया है। वहीं झारखंड के भी 74000 करोड़ जीएसटी का पैसा केंद्र के पास बकाया है। अगर केंद्र सरकार इस रकम को दे देती तो राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकती थी। परन्तु गैर भाजपा शाषित राज्य होने के कारण केन्द्र सरकार दोहरी नीति अपना रही है। संजय सिंह ने कहा कि अगर केंद्र द्वारा जल्द 74000 करोड़ रुपये का भुगतान नही किया गया तो पूरे झारखंड में एक उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही डीवीसी को कोयला की आपूर्ति बन्द कर दी जाएगी।

ये थे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार, शाहनवाज अंसारी, प्रमिला मेहरा, प्रधान मुर्मू, गौरव कुमार, अभय सिंह, दिलीप रजक, अली हुसैन अंसारी, मो सत्तार, मो फरीद, मो सोनू, सुरेन मुर्मू, बिरालाल चैड़े, हरीलाल मरांडी, रॉकी सिंह, विक्की रजवार, रामचंद्र भगत, निर्मल वर्मा, पप्पू रजक, भरत यादव, मो नूर अहमद, जाकिर अंसारी, शमीम गद्दी, बंटी केडिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons