LatestNewsझारखण्डपॉलिटिक्स

झामुमो ने फिलहाल सात सीटों पर चुनाव लड़ने का किया फैसला

बिहार के चकाई, झाझा, कटोरिया, धमदाहा, नाथनगर, मनिहारी, पीरपैंती विधानसभा सीट पर प्रत्याशी उतारेगी झामुमो

रांची। बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा फिलहाल सात सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने बताया कि झामुमो अधिकार की राजनीति करती है, खैरात की नहीं। बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 7 सीटों से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। जिसमें चकाई, झाझा, कटोरिया, धमदाहा, नाथनगर, मनिहारी, पीरपैंती विधानसभा शामिल है। विदित हो कि वर्ष 2005 में चकाई सीट झामुमो ने जीती थी। सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि आने वाले समय में ओर कितनी सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे, वो भी जल्द ही स्पष्ट हो जायेगा।

झामुमो को अपने कोटे के 144 सीटों में अन्य सीट देगी राजद

महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है। इसके तहत राष्ट्रीय जनता दल बिहार विधानसभा में 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजद अपने कोटे के सीटों में से ही झामुमो को सीटें देगी। बता दें कि झारखंड में गठबंधन की सरकार में राजद शामिल है। राजद के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता को मंत्री भी बनाया गया है।


12 सिटों पर चुनाव लड़ना चाहती है झामुमो

बता दें कि झामुमो ने बिहार विधानसभा चुनाव में 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी थी। इनमें तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, ठाकुरगंज, रूपौली, प्राणपुर, बनमंखी, जमालपुर, पिरपैंती व चकाई विधानसभा सीटें शामिल थी। बता दें कि 26 सितंबर को शिबू सोरेन की बहू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी ने रिम्स डायरेक्टर के बंगले में लालू यादव से मुलाकात की थी। इससे पहले 12 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी रिम्स डायरेक्टर के बंगले में इलाजरत लालू यादव से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक बातचीत भी हुई थी। साथ ही हेमंत सोरेन ने लालू यादव का हालचाल भी लिया था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons