LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली न्याय यात्रा, हेमंत सोरेन को रिहा करने की की मांग

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड में झामुमो के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ न्याय मार्च निकाला गया। तिसरी गांधी मैदान से काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता हेमंत सोरेन जिंदाबाद का नारा लगाते हुए निकले और तिसरी बाजार का भ्रमण कर वापस तिसरी गांधी मैदान पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।

न्याय मार्च को संबोधित करते हुए गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा और धनवार के पूर्व विधायक मो0 निजामउद्दीन अंसारी ने कहा कि जनता का झुकाव व लोकप्रियता झामुमो की ओर देख कर भाजपाई बौखला गए है। इसलिए ईडी के सहयोग से हमारे हेमंत सोरेन को झुठे जमीन के मामले में फांसा कर जेल भेजने का काम किया है। कहा कि ये न्याय मार्च पूरे झारखंड में निकाली जा रही है। झारखंड ही नही बल्कि प्रखंड से गांव गांव तक न्याय यात्रा निकाली जाएगी और जल्द से जल्द हमारे लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन को जेल से रिहा कराया जायेगा।

न्याय यात्रा में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल, बीससूत्री अध्यक्ष मो0 मुनीबउद्दीन, अरविंद मुर्मू, लालो मुर्मू, सुरेश मरांडी आदि झामुमो कार्यकर्ता मोजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons