LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन का हुआ जिला स्तरीय अधिवेश सह कार्यकारिणी पुनर्गठन

  • जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए मुन्ना कुशवाहा, सभी अधिकारियों को दिया गया प्रमाण पत्र

गिरिडीह। झारखंड ऑफिसर टीचर एंड एम्पलाइज फेडरेशन का जिला अधिवेशन सह जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन रविवार को जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे संगठित रहें और एक भारतीय नागरिक के अधिकारों की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहे, हमारी सरकार सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ है। कहा कि हमारी सरकार ने पुरानी पेंशन का वादा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था जिसे हमने कर दिखाया और राज्य के लाखों कर्मचारियों के बुढ़ापे की रक्षा की। कहा कि आप सभी शिक्षक संगठित रहेंगे तो पीएफ और डीए में संशोधन भी किया जायेगा। वहीं प्रांतीय कोषाध्यक्ष नितिन कुमार एवं प्रांतीय संगठन समन्वयक पंकज कुमार सिंह व प्रांतीय उप सचिव संजय कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राष्ट्रीय आंदोलन को लेकर झारखंड सरकार ने जो पुरानी पेंशन दी है, उसके लिए सभी को सदैव सजग रहने की आवश्यकता है।

इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद एवं चुनाव पदाधिकारी मोहम्मद इम्तियाज अहमद के द्वारा जिला इकाई का गठन करते हुए सर्वसम्मति से चुने गए जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, जिला संरक्षक घनश्याम गोस्वामी, जिला सचिव केदार प्रसाद यादव, जिला कोषाध्यक्ष रविकांत चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व ऋषिकांत सिन्हा, संयुक्त सचिव मोहम्मद नौशाद शमा, महेंद्र प्रसाद डांगी, आनंद शंकर, अवधेश कुमार यादव के अलावे महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रियंका माथुर, सचिन पपिया सरकार, उपाध्यक्ष कल्पना सिंह, रूपा कुमारी, उप्पल आसियान हेरेंज, जिला मीडिया प्रभारी मिथुन राज, सुधीर कुमार पासवान, जिला प्रवक्ता विकास कुमार सिन्हा सहित अन्य सदस्यों को प्रमाण देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय महिला सचिव शमा परवीन, विनोद राम, योगेश्वर महता, लक्ष्मी नारायण महाथा, रामकिंकर उपाध्याय, सूर्य देव यादव, विनोद प्रसाद यादव, उमाशंकर राम, मिथुन राज, चंदन कुमार सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons