LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

झारखंड बिहार के जाने माने कॉट्रेक्टर निरंजन राय ने की धनवार से चुनाव लड़ने की घाषेणा

  • समर्थकों के साथ बैठक कर कहा धनवार से बाबूलाल मरांडी नही लड़ें चुनाव, तो उनका चुनाव लड़ना तय
  • भाजपा टिकट नही दी तो निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, टिकट की दावेदारी कर रहे कई भाजपाईयों में बढ़ी बैचेनी

रिंकेश/रंजन

गिरिडीह। झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दोवदारी व सरगर्मी अभी से ही शुरू हो गई है। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दनों में अंदर ही अंदर टीकट को लेकर नेताओं द्वारा दावेदारी की जा रही है। वहीं झारखंड बिहार के जाने माने कॉट्रेक्टर निरंजन राय ने गिरिडीह के धनवार से चुनाव लड़ने का एलान कर भाजपा नेताओ को हैरान और परेशान कर दिया है। अपने आवास पर अपने समर्थकों के बैठक करते हुए कॉट्रेक्टर निरंजन राय ने चुनाव लड़ने का एलान किया। बैठक में काफी संख्या में धनवार के भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच ये भी कहा है की अगर राज्य के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी धनवार से चुनाव लड़ते है तो वे चुनाव लड़ने के बजाय उन्हें सहयोग करेंगे। कहा अगर बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा सीट से चुनाव नही लड़ते है तो इस परिस्थिति में वे चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा से टिकट नही मिलने की स्थिति में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की।

इधर कॉट्रेक्टर निरंजन राय के चुनाव लड़ने के एलान के बाद धनवार के भाजपा कार्यकर्ताओं में जहां खुशी देखी गई। वहीं पूर्व आईजी और भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह के समर्थको में बेचैनी भी बढ़ गई है। क्योंकि पिछले कुछ सालों से लक्ष्मण सिंह धनवार से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के मूड में सक्रिय हैं। ऐसे टिकट के दावदारो में पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह के अरमानों में पानी फिरना तय माना जा रहा है। वैसे निरंजन राय के एलान ने पूर्व सांसद रविंद्र राय के अरमान में भी एक तरह से पानी फिरना तय माना जा रहा है। क्योंकि पूर्व सांसद रविंद्र राय के भी इस बार धनवार से चुनाव लड़ने का मूड बना चुके है।

हालांकि निरंजन राय को पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी का बेहद करीबी माने जाते है। ऐसे में अगर धनवार से निरंजन राय के चुनाव लड़ने की इच्छा धनवार भाजपा के कई दावेदारों के दिल के अरमान को ठेस पहुंचाती दिख रही है। कांट्रेक्टर निरंजन राय मूल रूप से गिरिडीह के ही रहने वाले है तिसरी के जमामो में निरंजन राय का पैतृक गांव है वहीं वे जिला मुख्यालय के सिहोडीह सिरसिया में भी उनका घर है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons