LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

भाकपा माले का जीबी बैठक संपन्न, लिए गए कई निर्णय

गिरिडीह। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं का जीबी बैठक सोमवार को तिसरी स्थित अग्रवाला उच्च विद्यालय प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक का नेतृत्व धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने की। बैठक के दौरान फादर स्टेन की मौत पर कार्यकर्ताआंे ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की। बैठक में प्रखंड कमेटी को मजबूत करने, लापता दोनो भाइयो अंशु व चन्दन खोज, प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार, घूसखोरी, महंगाई, सरकारी संपत्ति का निजीकरण आदि पर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा के शासन काल मे भ्रष्टाचार बढ़ी है। घरेलू खाद्य पदार्थ व गैस व पेट्रोलियम पदार्थ की महंगाई आसमान छू रही है। खुलेआम घूसखोरी मुख्यालय में अधिकारी चला रहे है। गरीब महंगाई से त्राहिमाम है। गरीबो को हरा राशन कार्ड से अनाज नही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग बीस दिन हो गया है तिसरी के अंशु व चंदन बरनवाल का कोई पता नही चल सका है। काफी दिन गुजर गया दोनो भाइयो का कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लगा है। यदि यही रवैया पुलिस प्रशासन का रहा तो माले उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

लापता भाईयों की खोज के लिए किया गया फ्लैग मार्च

बैठक के पश्चात गांधी मैदान से तिसरी चैक तक दोनों भाइयों की शीघ्रता से सकुशल वापसी को लेकर पुलिस के खिलाफ फ्लैग मार्च किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार यादव की अगुवाई में हुए फ्लैग मार्च में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों भाइयों की अबतक सुराग नहीं मिल पाने पर प्रशासन से जवाब मांगा गया। थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने कहा हर पहलु की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही लापता दोनों भाई को ढूंढ लिया जाएगा। मौके पर प्रखंड सचिव जयनारायण यादव, प्रमोद बरनवाल, मुन्ना गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, मंटू शर्मा, मुन्ना राणा, मदन यादव, प्रकाश यादव, बलवीर यादव, छोटू यादव, सोनू यादव, कमलेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons