LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

झामुमो के स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, कहा

  • झारखंड की जनता के लिए सरकार कर रही है काम, 40 साल तक सत्ता में नही आ सकती भाजपा
  • झारखंड आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजली, 10 आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
  • झारखंडी जनमानुस को उनका अधिकार दिलाना झामुमो की प्राथमिकता : सुदिव्य सोनू

गिरिडीह। झंडा मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा का 50वां स्थापना दिवस स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में मनाया गया। समारोह में जहां एक ओर जिले भर से सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। वहीं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे हुए थे। झंडा मैदान में कार्यकर्ताओं ने सीएम सहित अन्य नेताओं का स्वागत मांदर व ढोल के साथ संथाली नृत्य प्रस्तुत कर किया। वहीं जिला कमिटी की ओर से माला और बुके देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड मुक्ति मोर्चा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। समारोह के दौरान झारखंड आंदोलन से जुड़े 10 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने पूंजीपति और भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि ढिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अलग राज्य के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और अब सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा कई तरह के तिकड़म अपना रही है। कहा कि अब झारखंड में हम ऐसा फार्मूला अपना रहे है की भाजपा क्या कोई भी अगले चालीस साल तक सत्ता में आने वाला नही है। कहा की राज्य के वृद्धों को उनका अधिकार देने के लिए वृद्धा पेंशन दिया जा रहा है। विधवा बहनों को पेंशन दिया जा रहा है। सावित्री बाई फुले योजना से बेटियो को जोड़ा जा रहा है। जिससे बेटियां को उनके सपनों को पूरा किया जा सके। 20 लाख राशन कार्ड वितरण कर राशन दिया जा रहा है। उन्होंने झारखंड वासियो को मेहनती बताते हुए कहा की पसीना चुआ कर कोई मेहनत करना झारखंडी से सीखे। कहा की झारखंड आंदोलन इस बात के सबूत है की मूलवासियों को उनके अधिकार देने के लिए खतियान लागू किया गया। लेकिन बाहरी ताकते मूलवासियों पर लगातार हमला कर रही है, जिसका जवाब अब देना होगा। क्योंकि देश में आजादी को जलियांवाला बाग कांड से देखा जाता है तो झारखंड ने ऐसे कई जलियांवाला कांड देख चुका है।

सभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि गिरिडीह में 50 साल का हो चुके झामुमो ने कई उतार चढ़ाव देखे। क्योंकि शिबू सोरेन ने लड़ाई लड़कर राज्य के लोगों को उनका अधिकार दिलाया और अब पार्टी का प्रयास है की एक एक नागरिक को उनका अधिकार दिला सकें। कहा कि अलग राज्य के लिए 22 आंदोलनकारियों में लड़ाई लड़ कर अपनी जान गवाई और मूलवासियों के सपने को पूरा किया। वहीं गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि हेमंत सरकार ने जो बजट पेश किया है वो युवाओं से लेकर महिलाओं और बेटियो को अधिकार दिलाने वाला बजट है। इस दौरान सभा को गांडेय के पूर्व विधायक प्रो0 जयप्रकाश वर्मा, राजधनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, महासचिव महालाल सोरेन ने संबोधित किया।

मौके पर झामुमो नेता अजीत कुमार पप्पू, सईद अख्तर, शहनवाज अंसारी, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, बबली मरांडी, गीता हाजरा, प्रमिला मेहरा, सुमित कुमार, सुमन सिन्हा सहित पार्टी के कई नेताओं व पदाधिकारियों के अलावे जिले के सभी प्रखंडों से आए प्रखंड स्तर के पदाधिकारी व सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons