LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जमुआ शिव मंदिर प्रांगण में हुआ गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन

  • काफी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल, दी पूर्णाहुति

गिरिडीह। घर-घर यज्ञ घर-घर संस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत गायत्री परिवार द्वारा रविवार को जमुआ स्थित गायत्री मंदिर के प्रांगण में दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मनुष्य मात्र के उज्जवल भविष्य एवं सुख समृद्धि एवं शांति की प्राप्ति हेतु वेद मंत्र गायत्री एवं अन्य वैदिक मंत्रों से आहुतियां प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यवक्ता कामेश्वर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जब व्यक्ति सभी सुख-सुविधाओं के रहते हुए भी सुख एवं आनंद का अनुभव नहीं कर पा रहा है यह सोच की साधनों से ही हमें शांति मिलेगी कदापि संभव नहीं है। वर्तमान समय में धर्म के मूल स्वरूप को लोगों ने त्याग दिया है और अंधविश्वास, रूढ़िवाद एवं मूढ मान्यताओं में धन खर्च कर रहा है। यदि व्यक्ति नित्य प्रति गायत्री महामंत्र की साधना करें और सूर्य का ध्यान करें तो मनुष्य का खोया हुआ आत्मबल एवं आत्मविश्वास जाग जायेगा और व्यक्ति एक शानदार जीवन सकेगा। गायत्री दीप महायज्ञ का संचालन प्रकाश मंडल एवं अरुण कुमार के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जमुआ प्रखंड संयोजक किशुन महतो, विष्णु नारायण वर्मा, नारायण महतो, किशोरी शर्मा, डूमर महतो, नरेश प्रसाद यादव, तुलसी पंडित, अतुल कुमार गुप्ता का सहयोग रहा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons