LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

जमुआ थाना पुलिस ने 12 गोवंश लदे दो पिकअप वैन को किया जब्त, चालक हुए फरार

एसपी को मिले गुप्त सूचना पर हुई कारवाई, बंगाल के रास्ते बंगलादेश भेजने की थी तैयारी

गिरिडीह। जमुआ थाना पुलिस ने एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की अहले सुबह खरगडीहा के काशियाडीह जंगल में छापेमारी कर 12 गोवंश लदे दो पिकअप वैन को पकड़ने में सफल रही। वहीं एक वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस दौरान दोनो जब्त पिकअप वैन के चालक भी भागने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि दोनो पिकअप वैन से गोवंश को गिरिडीह होते हुए बंगाल के रास्ते बंग्लादेश भेजने की तैयारी थी। इससे पहले ही जमुआ थाना पुलिस ने गोवंश लदे दोनो पिकअप वैन को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित गोमांस की तस्करी के लिए ही गोवंशो को पहुंचाया जा रहा था। बताया जाता है कि जिले में अब तक करीब 1100 गोवंश को पुलिस मुक्त करा चुकी है। वहीं 108 आरोपियों को जेल भी भेजा गया है। यहां तक कि गोवंश लोड 82 वाहन को जब्त किया जा चुका है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons