शुक्रवार से शुरू होगा मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य, प्रेसवार्ता कर उपायुक्त ने दी जानकारी
- 5 जनवरी को फाइनल मतदाता सूची का किया जायेगा प्रकाशन: उपायुक्त
गिरिडीह। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ डीपीआरओ रश्मि सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर कई जानकारी दी। बताया कि मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य 27 अक्टूबर से जिले भर में शुरू हो जाएगा। इसके लिए बूथ स्तर पर आपत्तियों को स्वीकार किए जाने है। जिनका नाम संशोधन होना है, वैसे वोटर अपना नाम संशोधन करा सकते है। क्योंकि 5 जनवरी को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है। ऐसे में 27 अक्टूबर से शुरू हुआ संशोधन कार्य 9 दिसंबर तक लगातार चलाया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि अब तक पूरे जिले में 57 हजार नए मतदाता जुड़ चुके है। जिन्हे नया मतदाता आईडी कार्ड दिया जाना है। इसमें थर्ड जेंडर यानी किन्नरों की संख्या पूरे जिले में 23 के करीब है। जबकि 326 आदिम जनजाति वर्ग के भी वोटर शामिल है। कहा कि जिनकी उम्र साल 2018 के जनवरी से लेकर साल 2023 के शुरुआती माह में 18 साल हो चुका है। उन्हे भी फोटोयुक्त मतदाता सूची से जोड़ा जाएगा।
प्रेसवार्ता के क्रम में उपायुक्त श्री लकड़ा ने कहा कि जिले के 16 मतदान केंद्र को बदलने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें तब्दील किया जा रहा है। कहा की जिले में फर्जी तरीके से मतदाता कार्ड बनाने का मामला जिले के धनवार थाना इलाके से छः माह पहले आया था, जिसकी पहचान बांग्लादेशी घुसपैठिए के रूप में हुआ था। कारवाई भी किया गया। अगर अब ऐसे मामले सामने आते है और कोई भी आपत्ति करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा। वैसे अब गहन पुनरीक्षण कार्य बेहद सावधानी से चलाया जा रहा है।