LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

सांसदों के निलंबन के खिलाफ गिरिडीह में भी इंडिया गठबंधन के नेताओं ने दिया धरना, विधायक सोनू भी हुए शामिल

गिरिडीह
142 सांसदों के निलंबन के खिलाफ इंडिया गठबंधन के देशव्यापी एक दिवसीय प्रदर्शन और धरना गिरिडीह में भी दिया गया। शहर के टावर चौक में हुए धरना में गठबंधन के अलग अलग दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जबकि सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू के साथ जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंहए कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, भाकपा माले के राजेश सिन्हा, आम आदमी पार्टी के कृष्णा मुरारी शर्मा, जेडीयू के त्रिभुवन दयाल के साथ अलग अलग दलों से अशोक विश्वकर्मा, उपेंद्र सिंह, गिरेंदर यादव, प्रमिला मेहरा, गीता हाजरा समेत कई नेता और कार्यकर्ता इस दौरान शामिल हुए।

जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा की संसद भवन में हुए घटनाक्रम पर जवाब मांगने पर 142 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इसे तो जाहिर होता है अब देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं। और पीएम और गृह मंत्री से सदन में जवाब मांगना भी उचित नहीं रह गया है। ऐसे में लोकतंत्र बचेगा कैसे। इधर कांग्रेस के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा की मोदी सरकार अब तानाशाह बन चुकी है। और देश में अब विपक्ष को सदन में देखना तक मोदी सरकार नहीं चाहती। इधर धरने को कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इसे पहले सदर विधायक सोनू के साथ गठबधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में झंडा मैदान से जुलूस निकाल कर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons