LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

आकांक्षा में 2 सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल

  • माले ने मजदूरों व कर्मियों के साथ बैठक कर लिया निर्णय
  • आकांक्षा वेस्ट प्राइवेट लिमिटेड कर रहा है कर्मी का शोषण: राजेश सिन्हा

गिरिडीह। माले विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने बुधवार को आकांक्षा प्रोजेक्ट परिसर में मजदूरों के बैठक की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान मजदूरों के हो रहे शोषण के खिलाफ 2 सितंबर से हड़ताल का अहवान किया गया। जिसका सभी मजदूरों ने समर्थन किया।

बैठक के दौरान कर्मियों ने कहा कि लगभग 20 गाड़ी 6 महीने से ख़राब है आकांक्षा मैनेजमेंट नहीं बनवाता है, जिससे 10 गाड़ी के वर्कर काम कर पाते है। बाकि को काम नहीं मिलता इससे हाजिरी भी बनाने नहीं देते है, जिससे सेलेरी काट के देते है। जबकि लगभग एक महीने लेट से पैमेंट मिलता है। पीएफ लगभग दो तीन साल पीएफ का कोई रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है। उसका पैसा भी नहीं मिला है। आवेदन देते-देते थक गए है कोई सुनने वाला नहीं है। साफ तौर पर कहा जाए तो शिकायत भरी पड़ी हुई है।

मौके पर माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के कचड़ा उठाने वाले आकांक्षा वेस्ट प्राइवेट लिमिटेड में कचडा उठाने वाले कर्मी के साथ घोर अन्याय हो रहा है। जिसे जल्द सुधार करने की बात कहीं है। श्री सिन्हा ने कहा कि मजदूरों और कर्मियों को शोषण नहीं होने दिया जायेगा। जनता का माले पर विश्वास बढ़ रहा है चुंकि माले 5 साल जनता के साथ है जबकि दूसरी पार्टी को सिर्फ 1 महीने चुनाव में देखा जाता है।

माले नेता श्री सिन्हा ने कहा कि हड़ताल पर अचानक जाना ठीक नहीं था इसलिए चार दिन पूर्व ही मांगों को लेकर मैनेजमेंट का आवेदन दिया गया था। कहा कि मांगों से संबंधित ज्ञापन देने के बाद भी मैनेजमेंट की ओर से कोई पहल नही की गई। जिसके कारण गुरुवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। कहा कि हड़ताल पर जाने के बाद शहर गंदा होता है तो उसकी सारी जवाबदेही नगर निगम औऱ आकांक्षा मैनेजमेंट की होगी।


बैठक में मिराज अंसारी, राजू दास, दीपक बर्णवाल, मकबूल अंसारी, शंकर कुमार, बीरबल दास, दामोदर तुरी, दिलीप राजवार, राजेश डोम, कमल दास, पुसू चटर्जी, मुर्शिद आलम, मो. शमशुद्दीन, प्रकाश दास, सद्दाम, इंद्रजीत पासवान सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons