तिसरी में हुआ पाटलावती सेवा सदन अस्पताल का उद्घाटन
- अस्पताल में मरीजों को मिलेगी शहर के अस्पताल के समान सुविधाएं
गिरिडीह। जिले के तिसरी गम्हरियाटांड़ में शनिवार को पाटलावती सेवा सदन अस्पताल का उद्घाटन बीडीओ संतोष प्रजापति, सीओ असीम बाडा, सीनियर डॉ. नटराजन ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इसके पश्चात सभी ने अस्पताल में सुविधाओं का मुआवना किया। अस्पताल प्रबंधक प्रमोद यादव व उनके पत्नी द्वारा अतिथियों का स्वागत फूल गुलदस्ता व शॉल देकर की गई।

बता दंे कि तिसरी संत मैरिज स्कूल के पास कई वर्षों से भाड़ा मकान पर पाटलावती सेवा सदन संचालित है। जिसे अब नए मकान में अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है जहां मरीजो की सुविधा हेतु महिला व पुरुष डॉक्टर के अलावे जांच घर, एक्स-रे मशीन, दो आईसीयू रूम, दो जेनरल वार्ड की व्यवस्था की गई है। उक्त अस्पताल में पांच लाख तक का आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त में इलाज की भी व्यवस्था की गई है।
मौके पर बीडीओ श्री प्रजापति ने कहा कि अस्पताल बहुत ही बढ़िया बनाया गया है। इससे क्षेत्र के लोगांे को जमुआ व गिरिडीह जैसी सुविधा तिसरी में ही मिल सकेगी। मौके पर समाजसेवी इम्ब्राहिम अंसारी, सोनू हेम्ब्रोम, धर्मेंद्र यादव, किशोरी साव, सोनू यादव, जानकी यादव, प्रकाश विश्वकर्मा, नितेश चौधरी, प्रकाश यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।