गिरिडीह के डुमरी के चालमो गांव के तालाब में बोरे में बंद मिला नरकंकाल
कंकाल के साथ साड़ी और मंगलसूत्र भी, पुलिस फोरेसिंक लैब भेजने में जुटी
गिरिडीहः
गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के चालमो गांव के समीप झंडुसिघा तालाब में गुरुवार को बंद बोरे में कंकाल मिला। बंद बोरे में मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी तो फैला ही। साथ कंकाल को लेकर कई तरह की चर्चा होती रही। क्योंकि बंद बोरे में कंकाल के साथ मंगलसूत्र और साड़ी भी पाया गया। मंगल सूत्र और साड़ी मिलने के बाद भी स्पस्ट नहीं हुआ कि बोरे में मिला कंकाल किसी महिला का है। लेकिन इलाके के लोगों के बीच मिले कंकाल की चर्चा चालमो गांव निवासी नागेशवर गोस्वामी की पत्नी अंजू देवी के रुप में किया जा रहा है। चर्चा इस बात की भी है कि नागेशवर गोस्वामी की पत्नी अंजू देवी करीब एक साल से गायब थी। लिहाजा, डुमरी थाना पुलिस कंकाल को जब्त कर अब जांच के लिए विधि-विज्ञान प्रयोगशाला फोेरेसिंक लैब भेजने की तैयारी में जुट गई है। जिसे पता चले सकें कि बोरे में मिला कंकाल किसी महिला का है और वह अंजू देवी का ही कंकाल है।

जानकारी के अनुसार झंडुसिंघा तालाब में कुछ बच्चे मछली मारने गए हुए थे। मछली फंसाने के दौरान ही बच्चों को जाल में किसी भारी समान के फंसने का अहसास हुआ। तो बच्चों ने उसे बाहर खींचा। और तालाब से निकाला। तो एक बंद बोरा पाया गया। बोरे को खोलने पर उसमें कंकाल और साड़ी के साथ मंगलसूत्र मिला। इस दौरान मामले की जानकारी बच्चों ने ग्रामीणों को दिया। जबकि ग्रामीणों ने डुमरी थाना पुलिस को पूरा जानकारी दिया। तो पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और कंकाल को जब्त कर फोरेसिंक लैब भेजने की तैयारी में जुट गई।