LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गावां के तराई गांव में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत

मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप

गिरिडीह। जिले के गावां थाना क्षेत्र के तराई गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति मंे मौत हो गई। हालांकि विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका का नाम किरण देवी (35) बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतका का पति बाहर में काम करता है। इधर उसके देवर नरेश यादव सहित ससुराल के अन्य सदस्य लगातार मृतका के मायके वालों पर एक लाख रूपये की मांग कर रहा था। मृतका की मां ने ससुराल वालो को दस हजार रूपए भी दिए थे। इसी बीच शुक्रवार को किरण देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग मामले को सुलह के आधार पर सलटाने में लगे है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons