LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के श्याम मंदिर में हुआ शाकम्भरी माता का भव्य मंगल पाठ, भजनों की रसवर्षा में झूमे श्रद्धालु

गिरिडीहः
गिरिडीह के श्याम मंदिर में शुक्रवार को शाक भवानी माता शाकम्भरी का नौंवा वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शाकम्भरी सेवा समिति की और से आयोजित वार्षिक महोत्सव को लेकर जहां एक तरफ आयोजन स्थल में माता शाकम्भरी का भव्य दरबार सजाया गया था। वहीं दुसरी तरफ आयोजन मंडली के सदस्यों द्वारा माता चुनड़ी उत्सव के साथ मेंहदी उत्सव का भी आयोजन किया गया। इस दौरान वार्षिक महोत्सव में शहर के गायक कलाकार आकाश परिचय के भजन के बीच मंगल पाठ का भी आयोजन हुआ। जिसमें सुहाग का लाल जोड़ा धारण कर 251 महिलाएं मंगल पाठ में शामिल हुई। आयोजन स्थल में ही हवन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालु परिवार के साथ शामिल हो कर पूर्णाहुति प्रदान कर माता शाकम्भरी का आह्वान करते दिखे। और सुख-समृद्धि के साथ निरोगीकाया का आशाीर्वाद मांगा। कमोवेश, वार्षिक महोत्सव में भक्ति की रसगंगा बह रही थी।

तो गायक कलाकारों के भजनों के बीच महिलाएं जमकर झूमती भी रही। मौके पर गायक कलाकारों द्वारा कई भजन पेश हुए, तो महिलाओं के साथ आयोजन समिति के पदाधिकारी भी झूमते नजर आएं। बताते चले कि पौराणिक कथाओं के अनुसार माता शाकम्भरी ने समस्त मानव जाति को अकाल से बचाई थी। मां दुर्गे के एक अवतार में माता शाकम्भरी का वर्णन भी पुराणों में वर्णित है।

इधर मंगल पाठ के बाद आयोजन स्थल में समिति के सदस्यों द्वारा भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं आयोजन को सफल बनाने में अमित छापरिया, विनोद खंडेलवाल, सुधीर गोयल, दीपक चिरानिया, आरती छापरिया, सोनी गोयल, पूनम चिरानियां समेत समिति के कई सदस्यों ने महत्पूर्ण भूमिका निभाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons