LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

देखभाल करने के नाम पर गिरिडीह के गांवा के स्वास्थ केन्द्र में एक मां ने दुसरी मां का बच्चा ही बदल दी

दो अलग-अलग गांव की महिलाओं में एक ने बेटी, तो दुसरे ने दिया बेटे को जन्म

देखभाल करने के नाम पर बच्चे को ही ली बदल, स्वास्थ केन्द्र के रजिस्ट्रर में भी है जिक्र

गिरिडीहः
गिरिडीह के गांवा के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में बुधवार को बच्चा बदलने का सनसनीखेज मामला सामने आया। बच्चा बदलने की यह घटना मंगलवार का बताया जा रहा है। लेकिन बेटे की जगह उसके हाथ में बेटी थमा दिया गया। इसकी जानकारी बुधवार को उस वक्त हुआ। जब नगवां निवासी दुर्गा यादव की पत्नी संगीता देवी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र से छुटी मिलने के बाद घर पहुंची। तो बच्चे को नहाने के क्रम में देखा कि उसके गोद में बेटी है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के रजिस्ट्रर में संगीता देवी को बेटे का जन्म देने का जिक्र किया हुआ है। रजिस्ट्रर में प्रिंयका देवी को बेटी पैदा होने का जिक्र भी दर्ज था। जानकारी के अनुसार संगीता देवी मंगलवार को बेटे को जन्म दी। और डिलीवरी के कुछ देर बाद ही प्रसूता संगीता देवी को चाय पीने की इच्छा हुई। तो वह बच्चे को लेकर साथ जाने लगी। लेकिन स्वास्थ केन्द्र के जिस वार्ड में संगीता देवी भर्ती थी। उसी वार्ड में गांवा के डेवटन गांव के शंकर शर्मा की पत्नी प्रिंयका देवी भी बेटी को जन्म देने के बाद भर्ती हुई थी। लिहाजा, एक ही वार्ड में एक-दुसरे के बेड करीब रहने के कारण प्रियंका देवी ने संगीता से उसका बच्चा मांगते हुए कहा कि वह चाय पीने जाएं। वह संगीता के बच्चे का देखभाल कर लेगी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर प्रिंयका देवी ने बच्चे को बदल लिया। चाय पीकर कुछ देर बाद जब संगीता लौटी, तो पिं्रंयका ने संगीता को उसके बेटे की जगह अपनी बेटी थमा दी। वहीं दुसरे दिन दोनों स्वास्थ केन्द्र से सुरक्षित डिस्चार्ज हुई। लेकिन संगीता जब घर लौटी। और बच्चे को नहाने लगी, तो उसे जानकारी मिला कि उसके गोद में बेटे की जगह बेटी दिया गया है। इधर बच्चा बदलने से नाराज संगीता और उसके पति दुर्गा यादव ने मामले की जानकारी गांवा थाना पुलिस को देने की बात कही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons