हिंदू नव वर्ष के उत्साह में डूबा गिरिडीह, कई कार्यक्रम के हुए आयोजन
- महिला चौपाल, पतजंलि परिवार व साहू समाज की महिलाओं ने मनाया उत्सव
गिरिडीह। हिंदू नववर्ष का स्वागत गिरिडीह में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ किया। यह पहला मौका रहा जब लोगों ने नव वर्ष के मौके पर विभिन्न संगठनों ने कई कार्यक्रमों का आयोजन कर एक दूसरे को बधाई दिया। इस दौरान शोभा यात्रा निकाली गई। तो कई हिंदू संगठनों ने जुलूस भी निकाला। वहीं शाम को महिला चौपाल की ओर से शहर के काली बाड़ी चौक में भाजपा नेत्री शालिनी वैश्खियार के नेतृत्व में काफी संख्या में जूटी महिलाओं ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के साथ ही चौक से गुजरते लोगों को तिलक लगा कर नववर्ष की बधाई दी।

मौके पर भाजपा नेत्री शालिनी ने कहा कि हिंदू नव वर्ष का आयोजन अब हर साल महिला चापाल की और से इसी तरह का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट और जागरुक करना है। मौके पर बेबी कुमारी, प्रेमलता, किरण पांडेय, संगीता वैशखियार, सरिता गुप्ता, उमा गुप्ता समेत कई महिलाएं शामिल हुई।

इधर गिरिडीह रेडक्रॉस भवन में पतजंलि परिवार की ओर से नव वर्ष सादगी के साथ मनाया गया। योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति और सपना रॉय के नेत्तृव में दीप यज्ञ किया गया। गायत्री मंत्रोच्चार के साथ किए गए दीप यज्ञ में काफी संख्या में पतंजलि परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। मौके पर लक्ष्मी छाया जोशी, गीता देवी, मनमीत कौर, संजना बरनवाल, झुमा चाधरी, उषा बरनवाल, आशा सहाय, अनिता अग्रवाल, रंजना देवी समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

इधर शहर के व्हीट्टी बाजार में तैलिक साहू समाज की महिलाएं भी पूरे उत्साह के साथ नववर्ष मनाई। तैलिक साहू समाज की महिला अध्यक्ष सुचिता देवी के नेत्तृव में ही महिलाओं ने 108 दीप जलाकर भारत माता की आरती उतारी। इस दौरान भगवा ध्वजारोहण भी किया। मौके पर समाज की मीरा देवी, मधु देवी, आरती देवी, सोनी कुमारी, रजनी देवी समेत कई महिलाएं शामिल हुई थी।