LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जाय मुर्मू की मौत के मामले में गांव के प्रमुख व उनके पुत्र सहित 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

  • डीएसपी सहित अन्य पदाधिकारी मामले की स्वयं कर रहें है जांच

गिरिडीह। तिसरी के सलगाडीह गांव में जाय मुर्मू की मौत के मामले में तिसरी थाना में गांव के प्रमुख व उनके पुत्र सहित 9 लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। शनिवार को गांव के प्रमुख संजीत मुर्मू व रमेश मुर्मू पिता पुत्र को तिसरी पुलिस ने न्यायिक हिरासत गिरिडीह में भेज दिया है। मामले की अनुसंधान हेतु डीएसपी मुकेश महतो पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच कर शनिवार को मृतक के पिता तालों से घटना की जानकारी लिए।

इस मामले में मृतक के पत्नी निर्मला मरांडी के आवेदन पर तिसरी पुलिस ने कांड संख्या 4/22 के तहत संजीत मुर्मू, रमेश मुर्मू, चंदवा मुर्मू, महादेव मुर्मू, रश्का मुर्मू, हल्ला मुर्मू, सावना मुर्मू, कुंवर मुर्मू, सावन मुर्मू को नामजद अभियुक्त बनाया है। शनिवार को मामले की अनुसंधान को लेकर डीएसपी मुकेश महतो, इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी, थाना प्रभारी पीकू प्रसाद, लोकाय थाना प्रभारी पप्पू कुमार सहित कई पुलिस बल मृतक के घर सलगाडीह पहुंच कर पिता तालों मुर्मू से जानकारी ली। डीएसपी श्री महतो ने पिता तालों मुर्मू को आश्वासन देते हुए कहा कि आपको इंसाफ जरूर मिलेगा दोषी को बख्शा नही जायेगा।

बता दंे कि सलगाडीह गांव में विगत 11 जनवरी को सोहराय पर्व ग्रामीणो द्वारा मनाया जा रहा था। सोहराय पर्व मनाने के दौरान नाचते गाते मृतक के जमीन पर पहुंचने पर मृतक जाय मुर्मू ने यह कहकर रोक दिया कि जब मुझे समाज से बहिष्कार कर दिया है तो मेरा जमीन पर क्यो सोहराय मना रहे हो इस बात पर विवाद बढ़ गया। ग्रामीणो ने गुस्से में मारपीट कर एक दिन बंधक बना कर रखा। जिससे जाय मुर्मू की स्थिति बिगड़ने पर उसके घर पहुंचा दिया। जाय मुर्मू का इलाज घरवाला द्वारा नही कराने पर गुरुवार दोपहर को मौत हो गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons