ढिबरा, बालू व पत्थर पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में भाजपाईयों ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला
- माले के पूर्व विधायक पर लगाया औछी राजनीति करने का आरोप
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड में तिसरी मंडल व चंदौरी मंडल कार्यकर्ताओ ने ढिबरा, बालू व पत्थर पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इसके पूर्व दर्जनो भाजपा कार्यकर्ताओ ने तिसरी पंचायत भवन से गांधी मैदान तक रैली निकाली गई। इस दौरान हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, ढिबरा, बालू व पत्थर पर प्रतिबंध लगाना बन्द करो, बेरोजगारों को रोजगार दो सरीखे नारे लगाए गये।
तिसरी चौक पर पुतला दहन के पश्चात भाजपा के सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि माले ढिबरा को लेकर दोहरी नीति उजागर करती है। माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव जिस समय विधायक थे इन्होंने तत्कालीन डीएफओ राजकुमार साहा के सामने ब्यान दिए थे कि ढिबरा कारोबार अवैध है इस पर अंकुश लगना चाहिये। ढिबरा चालू कराने के प्रकरण में वो केवल राजनीति कर तिसरी गांवा की जनता को दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रहे है। कहा कि उनका उद्देश्य सही रहता तो ढिबरा प्रकरण को लेकर हेमंत सोरेन से माले समर्थन वापस लेकर विधानसभा में आवाज उठाते। कहा कि खुद सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनके प्रतिनिधि अवैध पत्थर उत्खनन के मामले में फंसे हुए है। बाबुलाल मरांडी के गृह प्रखंड गांवा व तिसरी क्षेत्र में ढिबरा बालू पत्थर पर प्रतिबंध लगाकर सिर्फ टारगेट किया जा रहा है।
पुतला दहन में लक्ष्मण मोदी, उदय साव, नरेश यादव, सुनील शर्मा, रविन्द्र पंडित, रामचंद्र यादव, सुनील साव, कपील यादव, रामचंद्र ठाकुर, प्रकाश पासवान, अनासियास हेम्ब्रोम सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।