LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

कर्नाटक में मिले प्रचंड बहुमत की जीत से उत्साहित गिरिडीह कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस, किया आतिशबाजी

गिरिडीहः
कर्नाटक विस चुनाव में कांग्रेस को मिले प्रचंड बहुमत की जीत ने गिरिडीह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया। शाम होते रुझान के आंकड़े जीत में तब्दील होने के साथ कांग्रेस नेताओं ने शहर में विजय जुलूस निकाला। पार्टी के अध्यक्ष धनजंय सिंह के नेत्तृव में इस दौरान काफी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ पार्टी कार्यालय से झूमते हुए निकली। हर कोई पार्टी का झंडा लिए राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष खरगे और सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में नारे लगाते नजर आएं। शहर भ्रमण के बाद कांग्रेस नेताओं का विजय जुलूस टावर चाौक पहुंचा। जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दुसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर जीत का बधाई दिया। तो जमकर आतिशबाजी भी किया। कमोवेश, पल भर के लिए कांग्रेस के विजय जुलूस को लेकर टावर चाौक में उत्साह का माहौल रहा। जबकि पार्टी के अध्यक्ष धनजंय सिंह ने कहा कि भाजपा के बांटने और हिंदु-मुस्लिम की राजनीति को कांग्रेस ने धो डाला है। कर्नाटक परिणाम ने भाजपा को एक बड़ा सबक दिया। इधर विजय जुलूस में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, मुकेश साहा, महमूदअली खान लड्डु, प्रकाश मंडल, मदन विश्वकर्मा, पप्पू खान, सुलेमान अख्तर, अशोक विश्वकर्मा, बलराम यादव, बेलाल हाशमी, सुजीत मंडल, समीर राज चाौधरी और मंजूर अंसारी समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons