LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह में भारतीय किसान यूनियन का हुआ कमेटी विस्तार, दो दर्जन लोग जुड़े

गिरिडीहः
भारतीय किसान यूनियन के गिरिडीह कमेटी का विस्तार बुधवार को किया गया। यूनियन के गिरिडीह अध्यक्ष बबलू सरकार ने प्रर्देश अध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार को सदर प्रखंड के सिहोडीह में कार्यक्रम आयोजित कर करीब दो दर्जन लोगों को यूनियन से जोड़ा गया। और उनके बीच मनोनयन पत्र वितरण किए गए। बैठक में यूनियन के अध्यक्ष बबलू सरकार ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दिया कि सिर्फ एक माह के भीतर कमेटी का विस्तार किया गया है। कार्यकर्ताओं से कहा कि किसान यूनियन का उद्देश्य किसानों की समस्या को जन-जन तक पहुंचाना है। कमेटी का विस्तार करने के साथ जिलाध्यक्ष सरकार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसानों और शोषितों को इंसाफ दिलाना है। इधर जिलाध्यक्ष के द्वारा जिन्हें कमेटी में शामिल किया गया उनमें मुकेश रजक, श्रीकांत सिन्हा, मिथिलेश यादव, कैलाश चन्द्र मिश्रा, अमर सिन्हा, अंकित सहाय, राजू दास, सुनील गिरि, अनिल लाहिरी, अशोक सिंह, दीपक कुमार, तबारक हुसैन, विभूति भूषण, नरेश कुमार, राजेन्द्र वर्मा, सन्नी कुमार समेत अन्य शामिल है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons