LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह में भगवाधारी पांच वार्ड पार्षद ने भाजपा को कहा अलविदा जोड़ा, जेएमएम से नाता जोड़ा

गिरिडीहः
भगवाधारी वार्ड पार्षदों ने गुरुवार को गिरिडीह भाजपा को तेज झटका दिया है। एक साथ पांच वार्ड पार्षद और उनके प्रतिनिधि गुरुवार को रांची में सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष जेएमएम की सदस्यता ले लिया। इस दौरान सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी इन भगवाधारी वार्ड पार्षदों के साथ मौजूद थे। तो सीएम हेमंत सोरेन ने भी भाजपा छोड़ कर जेएमएम ज्वाइनिंग करने वाले पार्षद और उनके प्रतिनिधि को पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाया। इसमें एक पार्षद अजय राम गिरिडीह भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष पद पर भी थे। इधर भाजपा के जिन वार्ड पार्षदों और उनके प्रतिनिधियों ने सीएम हेमंत सोरेन के समक्ष जेएमएम की सदस्यता लिया उसमे वार्ड नंबर एक की पूनम देवीए 6 की माया देवीए 11 के अशोक रामए 13 के सोमर मरांडी, 14 की नीलम झा, 16 के सुमित कुमार, 28 के राजू यादव और 29 के सुदामा देवी शामिल है।


इधर सदर विधायक सोनू के साथ इन वार्ड पार्षदों के प्रतिनिधियों ने भी जेएमएम से जुड़ने के बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि पार्षद नीलम के पति और भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य झा, पार्षद पूनम देवी के पति और कार्यकारिणी सदस्य अनिल गुप्ता, निरंजन राय और पवन रवानी शामिल है। भाजपा छोड़ कर जेएमएम से जुड़ने वाले इन पार्षद के कारण शहरी इलाके में भाजपा को नुकसान होना तय है। क्योंकि पार्षद सुमित कुमार और अशोक राम पार्टी का पुराने कट्टर समर्थक थे। तो भाजपा के वोट बैंक के ये वार्ड पार्षद काफी मजबूत स्तंभ माने जाते थे। लिहाजा, इनके पार्टी छोड़ने के बाद शहरी इलाके में भाजपा को आने वाले दिनों में काफी नुकसान होगा ये तय है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons