LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह में झामुमो के संवाद कार्यक्रम में गांडेय की प्रत्याशी कल्पना सोरेेन ने खेली इमोशनल कार्ड, कार्यकर्ताओं से कहा एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाएं, और बताएं झारखंड जल रहा है

गिरिडीहः
झामुमो कार्यकर्ताओं से संवाद करने पहुंची गिरिडीह पहुंची गांडेय की प्रत्याशी और पूर्व सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन मंगलवार को दुसरी बार भावुक हुई। इमोशनल कार्ड खेलते हुए कल्पना सोरेन एक बार फिर पूर्व सीएम और पति हेमंत सोरेन के जेल जाने को लेकर भाजपा पर कड़े शब्दों के तीन का वार की और कहा कि हर कार्यकर्ताओं को एक-एक घर जाना है और बताना है कि झारखंड को भाजपा जला रही है। हेमंत को जेल भेज दी। और अब हेमंत सरकार द्वारा चलाएं जा रहे योजनाओं को बंद कराने की साजिश बताई। संवाद के क्रम में ही कल्पना ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से पूछा भी कि अब वो लोग ही बताएं कि राजनीतिक में उन्हें कैसे आगे बढ़ना है।

क्योंकि गिरिडीह को वो दिशोम गुरु शिबू सोरेन की कर्मभूमि के रुप मंे देखती है। और अपने ससुर के कर्मभूमि को वो किसी और भरोषे नहीं छोड़ सकती। लिहाजा, 21 अप्रेल को रांची में एक जोरदार उलगुलान होना है। और इस उलगुलान का मकसद सिर्फ होटवर जेल में बंद हेमंत सोरेन तक संदेश पहुंचाना है कि वो अकेले नहीं हैै बल्कि, राज्य की जनता उनके साथ है। इमोशनल कार्ड को एक कदम आगे बढ़ाते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि दुश्मनों को समझने की जरुरत है। जो भाई-भाई को और चाचा-भतीजे को लड़ा रही है।

संवाद कार्यक्रम के दौरान कल्पना ने इंडि गठबंधन के कार्यकर्ताओं को झामुमो की आंख-नाक और पांव के साथ हाथ बताते हुए कहा कि एकजुट हो कर लड़ाई लड़ना है। इधर संवाद कार्यक्रम को सदर विधायक सोनू, राज्यसभा सांसद डा. सरफराज अहमद समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। जबकि संवाद कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के सुझाव को कल्पना ने सुना। संवाद कार्यक्रम के खत्म होते ही कल्पना सीधे आदिवासी महिलाओं के बीच पहुंच गई। इसके बाद महिलाओं की भीड़ ने उन्हें घेर लिया, और सेल्फी लेने की हौड़ मच गई। हालांकि कुछ बुजुर्ग मिले, तो कल्पना ने पांच छूकर संथाली संस्कृति से जुड़े होने का परिचय भी दी। इधर संवाद कार्यक्रम में गांडेय समेत जिले के 60 से अधिक पंचायतों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons