LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गिरिडीह में भी धूमधाम से मनाया गया प्रभु यीशु के जन्मोत्सव का पर्व क्रिसमस

  • ईसाई समुदाय के लोगांे ने की प्रार्थना, एक दूसरे को दी बधाई

गिरिडीह। भाईचारा और प्रेम का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के जन्मोत्सव का पर्व क्रिसमस रविवार को गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिले के हर छोटे बड़े चर्च और गिरिजाघर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए। पवित्र ग्रंथ बाइबल के उपदेशों का अध्ययन करते हुए ईसाई समुदाय के भक्तो ने चर्च और गिरिजाघर में प्रार्थना करते दिखे।

प्रार्थना सभा खत्म होने के बाद भक्तो ने पहले फादर को हैप्पी क्रिसमस कह कर फेस्टिवल की बधाई दी। इसके बाद सभी लोगों के बीच एक दूसरे को मैरी क्रिसमस की बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ जो दिन भर चलता रहा। छोटो से लेकर बड़े तक पारंपरिक रूप से क्रिसमस पर्व की बधाई देते दिखे। इस क्रम मंे गिरिजाघर में लोगों ने जमकर डांस किया। युवाओं में डांस को लेकर उत्साह भी देखने को मिला। युवक युवतियां एक दूसरे के साथ क्रिसमस के गाने पर थिरकते दिखे।

Please follow and like us:
Hide Buttons