गिरिडीह के भंडारीडीह में नमाज पढ़ने जा रहे वृद्ध नमाजी की सड़क हादसे में मौत
गिरिडीहः
नमाज पढ़ने जा रहे 60 वर्षीय नमाजी मो. इरशाद की मौत शुक्रवार को शहर के भंडारीडीह में हो गया। मृतक भंडारीडीह के ही थे। और अपने एक साथी के साथ जामा मस्जिद नमाज पढ़ने जा रहे थे। जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह नगर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और पूरे मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार मृतक इरशाद नमाज पढ़ने जा जामा मस्जिद जा रहे थे। इसी दौरान एक विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार बाईक से मृतक की टक्कर हो गई। तो उनके साथी को भी गंभीर चोट आई। इस दौरान मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन इरशाद की मौत रास्ते में हो गई। जबकि दुसरे का इलाज बाहर किया जा रहा है। इधर जिस बाईक से इरशाद और उनके साथी को चोट लगा। उसे जब्त कर लिया गया है। लेकिन स्थानीय लोगों ने भंडारीडीह में जामा मस्जिद के समीप स्पीड ब्रेकर देने का मांग किया है।